भारत–जर्मनी ने दूरसंचार सहयोग के लिए संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए
भारत और जर्मनी ने दूरसंचार तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त आशय घोषणा (Joint Declaration of Intent) पर हस्ताक्षर किए हैं।
दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश सूचनाओं और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के नियमित आदान-प्रदान, नई और भविष्य की प्रौद्योगिकियों में सहयोग, तथा नीति एवं नियामक ढांचे, विनिर्माण और व्यापार सुगमता से जुड़े विषयों पर संयुक्त प्रयास करने पर सहमत हुए हैं।
इस घोषणा पर जर्मनी के संघीय चांसलर फ्राइडरिष मर्ज़ की 12 और 13 तारीख को भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए।
यह सहयोग समावेशी और सतत डिजिटल परिवर्तन के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भारत–जर्मनी संबंधों में दूरसंचार एवं ICT क्षेत्रों में और गहरे सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।




